फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   शनिवार से लापता युवक का शव फांसी पर लटकता मिला

शनिवार से लापता युवक का शव फांसी पर लटकता मिला

Tue, 23 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
शनिवार से लापता युवक का शव फांसी पर लटकता मिला
भरावन। शनिवार शाम से लापता युवक का शव गांव के बाहर स्थित बाग में आम के पेड़ से फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर सोमवंशी निवासी राहुल सिंह (22) पुत्र जितेंद्र सिंह का विवाह आठ माह पूर्व बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौआ निवासी प्रमिला के साथ हुआ था। आठ दिन पूर्व ही प्रमिला मायके से ससुराल आई थी। गत शनिवार को प्रमिला की मां गीता फिर से उसे विदा कराने के लिए आ गईं। इस पर राहुल ने मना किया। इसी बात को लेकर प्रमिला, उसकी मां गीता का विवाद राहुल से हो गया। शनिवार शाम प्रमिला मां गीता के साथ मायके चली गई। इसके बाद राहुल घर से निकल गया और वापस नहीं आया। मंगलवार शाम कुछ ग्रामीणों ने राहुुल का शव गांव के बाहर की ओर स्थित बाग में आम के पेड़ से फांसी पर लटकता देखा। राहुल के पिता जितेंद्र व अन्य परिजनों को सूचना दी। जितेंद्र ने बताया कि शनिवार को हुई घटना के बाद से राहुल आहत था। प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद में खुदकुशी का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed