{"_id":"5b9bf7db867a5501346c2c2e","slug":"41536948187-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटकता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटकता मिला
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कछौना। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव कोठरी के अंदर फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया और गांव में जमकर हंगामा किया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालता खेड़ा निवासी मंजू (28) पत्नी गोविंद का शव घर के अंदर कोठरी में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। घर पर पति-पत्नी ही रहते थे। उसकी सास कहीं गई थीं। घटना की सूचना महिला के मायके पक्ष को दी गई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिया निवासी मंजू के पिता परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पुत्री की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले उसकी पुत्री की शादी हुई थी। कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का मामला है। मायके पक्ष की ओर से आरोप लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
महिला का शव फंदे पर लटकता मिला, हत्या का आरोप