{"_id":"5b196d804f1c1bb36e8b6ba5","slug":"41528393088-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पति ही पत्नी से कराता रहा वेश्यावृति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में पति ही पत्नी से कराता रहा वेश्यावृति
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पति पत्नी से कराता रहा वेश्यावृत्ति
नशीला पदार्थ खिलाकर पति व बहनोई करता था सामूहिक दुष्कर्म, एएसपी को सुनाई आपबीती
-एएसपी ने दिए जांच कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति, उसके बहनोई और ननद पर नशीला पदार्थ खिलाकर दिल्ली में जबरन वेश्यावृत्ति कराए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने एएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
टड़ियावां थाना क्षेत्र की एक महिला गुरुवार को अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। उसने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसने वर्ष 2015 में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही पति उससे देह व्यापार कराना चाहता था। वह राजी नहीं हुई तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इससे वह शादी के एक साल बाद दिल्ली से मायके आ गई। न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया। इसकी सुनवाई चलती रही। न्यायालय से मामले को परामर्श केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया। अप्रैल 2018 में समिति के सदस्यों के सामने पति ने समझौता कर लिया। वह दोबारा दिल्ली ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि वहां ले जाकर पति घिनौना कार्य कराने लगा। वहीं पर पति का बहनोई रहता था। दोनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। दोनों ने दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर मारपीट की। खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। पति के साथ-साथ उसके दोस्त भी शोषण करने लगे। पति की दो बहनों ने भी कई लोगों से उसके शारीरिक संबंध बनवाए। नशे की वजह से हालत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना दी। मां सात मई को दिल्ली से वापस र्लाइं। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर वह मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन