{"_id":"5b006ae14f1c1b195e8b5903","slug":"4-mysterious-person-arrested-in-collectrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में पकड़े गए चार संदिग्ध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलक्ट्रेट में पकड़े गए चार संदिग्ध
हरदाेई
Updated Sat, 19 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। इनके पास से तमंचे, कारतूस, कैंची और ब्लेड बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व कलक्ट्रेट कार्यालय के निकट से अधिवक्ता की बाइक चोरी होने के मामले में भी इनमें से एक आरोपी शामिल है।
विज्ञापन
गत गुरुवार को जिला पंचायत के मुख्य द्वार के निकट कलक्ट्रेट परिसर से एक अधिवक्ता की बाइक चोरी हो गई थी। कार्यालय में लगे 24 कैमरों की निगरानी में वह स्थान भी आता है, जहां से बाइक चोरी हुई थी। अधिवक्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। कैमरों की फुटेज चेक की गई तो बाइक ले जाते एक युवक नजर आया। शनिवार दोपहर में कलक्ट्रेट में उक्त संदिग्ध युवक को टहलते देख एक वकील ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक तीन अन्य लोगों के साथ बात कर रहा था। पुलिस टीम ने चारों को हिरासत में ले लिया। इनमें से दो लोगों के कब्जे से तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए। एक के पास से कैंची और दूसरे के पास से कई ब्लेड बरामद हुए हैं। शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन