फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3 accused arrested along murderer

हत्यारोपी सहित तीन बदमाश दबोचे

Fri, 04 Jan 2019 11:55 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 04 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
3 accused arrested along murderer
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

तीन शातिर इनामी बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। इनमें एक पर पचास हजार और दो पर बीस-बीस हजार रुपये का इनाम है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र मल्लावां में नौ जुलाई 2011 को विकास पटेल पुत्र जगदीश पटेल निवासी भजेटा कोतवाली मल्लावां ने सात साथियों के साथ मिलकर अशोक कुमार निवासी सहदानी थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव की हत्या कर दी थी। उसके शव को सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौली के पास गाड़ी में डालकर आग लगाकर उसकी पहचान मिटाने का प्रयास किया था। अशोक की शिनाख्त होने पर उसकी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। विकास फरार चल रहा था। पुलिस ने सभी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई थी। विकास पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार रात 10 बजे सुरसा पुलिस ने सुरसा तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे बीस हजार के इनामी बदमाश रावेंद्र उर्फ काले पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी मेडूवां कोतवाली देेहात को कसरावां के पास से धर दबोचा। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। उस पर बीस हजार रुपये का इनाम था। इसके अलावा देहात कोतवाली पुलिस ने जुम्मन पुत्र बाबू निवासी बरेन थाना सेहरामऊ जनपद शाहजहांपुर हाल पता पंडितपुरवा देहात कोतवाली को पिहानी चुंगी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उस पर गैंगस्टर सहित चार मामले दर्ज हैं। पुलिस की ओर से उस पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि तीनों शातिरों की काफी समय से तलाश की जा रही थी। इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस मौके पर सीओ सिटी विजय कुमार राना, देहात कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र पांडेय, शहर कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी और सुरसा थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed