फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चौराहे पर नशें में युवक ने की फायरिंग, गिरफ्तार

चौराहे पर नशें में युवक ने की फायरिंग, गिरफ्तार

Sun, 13 Jan 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
चौराहे पर नशें में युवक ने की फायरिंग, गिरफ्तार
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा चौराहे पर नशे में युवक ने लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग की। उसने यूपी 100 टीम के पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति डीएम से की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा चौराहे पर शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे एक युवक ने नशे में लाइसेंसी दो नाली बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। उसने लगातार आठ राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर जब यूपी 100 पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो उसने उनके साथ भी अभद्रता की। जिस पर पुलिस कर्मियों ने उसे धर दबोचा और शहर कोतवाली ले गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम आलोक विक्रम सिंह पुत्र स्व. सुरेंद्र विक्रम सिंह निवासी 149 बी आवास विकास कालोनी कोतवाली शहर बताया। शहर कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि युवक के पास से छह खोखे और बंदूक मिली है। उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed