{"_id":"5a328ffa4f1c1b4c528b96ed","slug":"21513263098-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को बंधक बना कर लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों को बंधक बना कर लाखों की लूट
Updated Thu, 14 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के सरावर गांव में बुधवार की रात एक परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूट ले गए।
घर के लोगों को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने घर से लाखों रुपये के जेवरात व हजारों रुपये लूट लिए। घटना के बाद से लोग दहशत में है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सरावर निवासी सीताराम पुत्र हेमन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बुधवार की रात वह अपने मकान पर सो रहा था। उसका बेटा महेश कुमार अपनी पत्नी अकिला देवी के साथ मकान के सामने आटा चक्की पर लेटा था। रात लगभग 12 बजे कुछ बदमाश आए और उसके बेटे व बहू को बंधक बना लिया। इसी बीच पोती शौच के लिए बाहर निकली, बदमाशों ने घर में घुसकर अन्य सदस्यों को बंधक बना लिया। सभी लोगों के हाथ पैर बांध कर डाल दिया और कमरे में अलमारी में रखी सोने की चैन, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, दो सोने की बाली, एक करधनी, चांदनी व कपड़ों समेत 3500 हजार की नगदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बताया कि किसी तरह बंधन खोलकर छूटे। कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।