{"_id":"5a170f844f1c1b6e548beeab","slug":"21511460740-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट में शराब पीते पकड़े गए पांच कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायट में शराब पीते पकड़े गए पांच कर्मचारी
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। डायट के एक कक्ष में गुरुवार की दोपहर कर्मचारियों के शराब पीने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। डायट प्राचार्य ने पुलिस की कार्रवाई के बाद विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है।
डायट में एक कक्ष में दोपहर में पांच कर्मचारी शराब पी रहे थे। सभी कर्मचारी डायट के बताए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी कार्यालय में शराब पीने के आरोप में पांच कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। डायट प्राचार्य श्रवण कुमार यादव ने बताया कि उन्हें पांच कर्मचारियों के शराब पीने की जानकारी मिली है। सरकारी कार्यालय में शराब पीने का मामला काफी गंभीर है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। इसके बाद सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसआई कयूम ने बताया कि कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह के आने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।