फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सेवानिवृत एएनएम का अपहरण कर वाहन सवारों ने लूटा

सेवानिवृत एएनएम का अपहरण कर वाहन सवारों ने लूटा

Fri, 04 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत एएनएम का अपहरण कर वाहन सवारों ने लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार सुबह वाहन के इंतजार में लखनऊ रोड पर नेक्सा शोरूम के पास खड़ीं सेवानिवृत्त एएनएम को जबरन कार में बैठा लिया। धमकाकर उनके जेवर और पर्स छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने महिला को बघौली थाना क्षेत्र के मरेउरा गांव के पास छोड़ दिया। बघौली पुलिस ने टालू रवैया अपनाया लेकिन एसपी के हस्तक्षेप के बाद मामला तूल पकड़ गया। एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। शहर कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के लखनऊ रोड निवासी शशिबाला सिंह बीती 31 जुलाई को सीएचसी कछौना से एएनएम के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। शुक्रवार को विभागीय कार्य से कछौना सीएचसी जाने के लिए लखनऊ रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़ीं थीं। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार उनके पास आकर रुकी। शशिबाला की मानें तो कार में एक महिला और चार पुरुष थे। इन लोगों ने शशिबाला को अंदर खींच लिया। कार को लखनऊ रोड पर आगे ले गए। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उनसे जेवर उतारने को कहा। इस पर शशिबाला ने गले की सोने की चेन, सोने की एक अंगूठी, कानों के कुंडल और हाथों में पहने कड़े दे दिए। इसके बाद बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में तीन हजार रुपये थे। बघौली थाना क्षेत्र के मरेउरा गांव के पर उन्हें उतारकर बदमाश फरार हो गए। शशिबाला ने उधर से गुजर रहे एक परिचित युवक के मोबाइल से अपने पुत्र रंजीत सिंह को फोन किया। इसी बीच लखनऊ जा रहे शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी के भतीजे इशान तिवारी ने शशिबाला को खड़े देखा तो वह भी रुक गए। रंजीत ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित के हरदोई स्थित आवास पर पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की। शशिबाला ने बताया कि उनके पास से जो जेवर लूटे गए उनमें से हाथों के कडे़ आर्टिफिशियल थे।
विज्ञापन



फुटेज में दिखा संदिग्ध वाहन
घटना के बाद सक्रिय हुई शहर कोतवाली की पुलिस ने लखनऊ चुंगी के पास स्थित नेक्सा शोरूम के सीसी कैमरे से फुटेज निकलवाए। सूत्रों की मानें तो फुटेज में संदिग्ध वाहन स्पष्ट तौर पर नजर आ रहा है। वाहन पर नंबर नहीं है। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बिलकुल नई बिना नंबर की बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ बघौली बोले शहर कोतवाली में बताओ
लूट का शिकार हुईं शशिबाला सिंह के पुत्र रंजीत सिंह एक नेशनल न्यूज चैनल के जिला संवाददाता हैं। इसके अलावा उनका एक इंटर और एक डिग्री कॉलेज भी है। रंजीत सिंह ने घटना की जानकारी मिलने पर बघौली थानाध्यक्ष जटाशंकर सिंह को अवगत कराया तो एसओ ने कहा कि शहर कोतवाली में बताओ क्योंकि घटना की शुरुआत वहीं से हुई है। बड़ा सवाल ये है कि जब एसओ का रवैया एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ ऐसा हो सकता है तो पीड़ित जनता के साथ होने वाले व्यवहार का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

- सेवानिवृत्त एएनएम का अपहरण, लूटकर छोड़ा
- लखनऊ रोड पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी महिला
- कार सवारों ने खींचकर बैठाया, मरेउरा गांव के पास छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed