फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   इनामी शराब माफिया जेपी गुप्ता गिरफ्तार

इनामी शराब माफिया जेपी गुप्ता गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2017 07:31 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
इनामी शराब माफिया जेपी गुप्ता गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। हरियाणा सहित कई प्रदेशों से शराब तस्करी के आरोपी माफिया जेपी गुप्ता को पुलिस ने मंगलवार देर रात संडीला में एक ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी ने दो दिन पहले ही जेपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और मंगलवार को उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोल दी गई थी।

पिहानी का पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी शराब का बड़ा कारोबारी है। उसके और उसके परिवार के नाम शराब की कई दुकानों के लाइसेंस हैं। इन्हीं दुकानों की आड़ में वह हरियाणा, दिल्ली और पंजाब प्रदेश से शराब की तस्करी कर हरदोई के अलावा सीतापुर, शाहजहांपुर, सीतापुर व लखीमपुरखीरी जिलों में सप्लाई कराता था। शनिवार को पुलिस ने जेपी गुप्ता के लोडर और बोलेरो से दस लाख रुपये कीमत की हरियाणा प्रदेश की 220 पेटी देशी शराब, नकली रैपर बरामद की थी। इस मामले में जेपी गुप्ता के बेटे गौरव गुप्ता और हरपालपुर निवासी लाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि जेपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक के 12 जून को जेपी गुप्ता पर 5000 रुपये इनाम घोषित करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जेपी गुप्ता को संडीला स्थित थ्रीके ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि रात में पूछताछ में जेपी से कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जेपी गुप्ता पर पिहानी, मझिला और हरदोई कोतवाली में नौ मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


- इनामी शराब माफिया जेपी गुप्ता गिरफ्तार
- हरियाणा की शराब तस्करी मामले में चल रहा था फरार
- पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया था 5 हजार का इनाम


फोटो5 : पत्रकार वार्ता करते एसपी विपिन कुमार मिश्रा। पीछे कोतवाल भगवान सिंह की गिरफ्त में शराब माफिया जेपी गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed