{"_id":"5cb616a8bdec2214720fc626","slug":"201555437224-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक समारोह में विवाद के बाद बिगड़ा सांप्रदायिक सौहार्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलक समारोह में विवाद के बाद बिगड़ा सांप्रदायिक सौहार्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां (हरदोई)। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मुरवा में सोमवार रात तिलक समारोह के दौरान धर्म विशेष के युवक को पहले रोटी देने से मना करने पर मामला भड़क गया। युवक के पक्ष के लोगों ने समारोह स्थल में जमकर पथराव किया। यूपी 100 की टीम मामले को नहीं संभाल सकी तो चार थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। रात में ही पूरे गांव में पैदल मार्च किया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मुरवा निवासी पाल बिरादरी के एक व्यक्ति के पुत्र का तिलक समारोह सोमवार को था। तिलक चढ़ाने के लिए टड़ियावां के ग्राम सड़िला से लोग आए थे। कार्यक्रम के दौरान गांव निवासी एक धर्म विशेष के युवक ने तंदूर वाले से रोटी देने को कहा। इस पर गांव निवासी एक व्यक्ति ने महमानों को पहले खाना देने की बात कही। इससे नाराज होकर युवक चला गया। कुछ देर बाद युवक के पिता 10-12 लोगों के साथ वहां पहुंचे और आयोजन स्थल पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पथराव नहीं रोक सकी। इसकी सूचना टीम ने हरियावां थाने में दी तो हरियावां, पिहानी, कोतवाली देहात, टड़ियावां से पुलिस बल गांव पहुंच गया। भारी पुलिस बल पहुंचने पर पथराव करने वाले फरार हो गए। हरियावां के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मामूली विवाद हुआ था। घटना को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।