{"_id":"5c115240bdec2241ad18bbdf","slug":"201544639040-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और किसान के खाते से निकल गए 20 हजार रु पये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और किसान के खाते से निकल गए 20 हजार रु पये
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान ने खाते से 20 हजार रुपये पार होने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर निवासी जसवंत पुत्र कल्लू ने बताया कि कस्बा मानपुर स्थित बैंक में उसका खाता है। उसके खाते में 28 हजार रुपये थे। मंगलवार को वह बैंक पहुंचा और खाते से दस हजार रुपये निकालने के लिए विड्राल भरा। कैश काउंटर पर पहुंचा तो कैशियर ने बताया कि 5 दिसंबर को उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। उसने शिकायत की, जिस पर असिस्टेंट मैनेजर ने 5 दिसंबर को भरा गया विड्राल दिखाया। जिसमें अंगूठा लगा था। जसवंत ने बताया कि वह पढ़ा लिखा है और दस्तखत करता है। जसवंत ने फर्जीवाड़े की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ अमर पाल शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। 4 दिसंबर को इसी बैंक शाखा के कुंवरपुर गांव निवासी खातेदार रामलड़ैते पुत्र लक्ष्मन के खाते से भी फर्जीवाड़ा कर 20 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। इस मामले में भी पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। सहायक शाखा प्रबंधक ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा ही है।