फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बहू ने सास को छत से फेंका, मौत-BANDA

बहू ने सास को छत से फेंका, मौत-BANDA

Tue, 04 Dec 2018 10:59 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
बहू ने सास को छत से फेंका, मौत-BANDA
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज में सोमवार देररात झगड़े के दौरान बहू ने सास को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के बेटे ने पत्नी के खिलाफ मां की हत्या की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज बहू की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



देहात कोतवाली क्षेत्र के म्योना महेशपुर गांव निवासी कटोरी उर्फ कमला देवी (65) पत्नी लोकपाल की बहू अनीता पत्नी श्रवण कुमार शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज में पति से अनबन के चलते किराये के मकान में रहती है, जबकि श्रवण गांव में मां के साथ रहता है। श्रवण का शहर में पत्नी के घर पर भी आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन



रविवार को श्रवण अपनी मां कटोरी देवी के साथ पत्नी के रेलवेगंज स्थित घर आया था। यहां कटोरी देवी और अनीता के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। सोमवार को मामला महिला थाने भी पहुंचा था, पर पुलिस ने सास-बहू के बीच समझौता कराकर घर भेज दिया था। सोमवार देर रात 10 बजे फिर किसी बात को लेकर कटोरी देवी और अनीता के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों झगड़ा करते हुए घर की छत पर पहुंच गईं। सास-बहू के झगड़े के दौरान श्रवण घर पर नहीं था। आरोप है कि झगड़े के दौरान अनीता ने सास को छत से नीचे फेंक दिया। कुछ देर तक कटोरी देवी घर की गली पर लहूलुहान पड़ी रहीं। इसके बाद सास को लेकर बहू जिला अस्पताल पहुंची और छत से नीचे गिरने की बात कहकर भर्ती करा दिया और अस्पताल से चली आई।



कुछ देर बाद अस्पताल में कटोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि श्रवण की तहरीर पर अनीता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

झगड़े के दौरान बहू ने सास को छत से फेंका, मौत
पति ने पत्नी पर दर्ज कराई मां की हत्या की रिपोर्ट, सोेमवार रात शहर कोतवाली के रेलवेगंज की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed