फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पिटाई से घायल अधेड़ ने दम तोड़ा

पिटाई से घायल अधेड़ ने दम तोड़ा

Mon, 24 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा बलाई कोट निवासी लतीफ (50) पुत्र बसीमउल्ला भतीजे सोनू के पास रहता था। शनिवार को सोनू का मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसे मोहल्लेवालों ने रफा-दफा करा दिया था। इसके बाद सोनू घर आ गया था। रात करीब आठ बजे आरोपी उसके घर में आकर गाली-गलौज करने लगे। लतीफ ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। बचाने पहुंचे भतीजे सोनू को भी पीट दिया था। घायल लतीफ की हालत बिगड़ गई। सोनू ने उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर रविवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। सोनू ने हमलावरों के खिलाफ सोमवार को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि बीमारी से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोटों की पुष्टि नहीं हुई है।

पिटाई से घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed