फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा

हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा

Tue, 21 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। अपर जिला जज कोर्ट संख्या 12 चंद्र विजय श्रीनेत ने मंगलवार को हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मुकदमे की अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट संडीला थाना छेत्र के लूमामऊ निवासी रामखेलावन ने थाने में दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके ही गांव के गुलाब ने घटना के कुछ दिन पहले उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। इस बात पर वादी ने गुलाब को डाटा था। गुलाब इस बात से रंजिश मान गया था। उसने वादी को देख लेने की धमकी भी दी थी। 28 अक्टूबर 2014 को गुलाब ने वादी के दस वर्षीय पुत्र अंकित को मेला दिखाने के बहाने गांव के बाहर ले जाकर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना वाली शाम कई लोगों ने अंकित को गुलाब के साथ देखा था। अदालत ने साक्ष्य के आधार पर गुलाब को हत्या के अपराध में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन


हत्यारोपी को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed