{"_id":"5b61faf64f1c1b9d3e8b491b","slug":"201533147894-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिग्राम कोतवाल कोर्ट में तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिग्राम कोतवाल कोर्ट में तलब
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट जय प्रकाश पांडेय ने अदालत में चल रहे दो मामलों में वारंट की तामील न कराने पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम को नोटिस जारी कर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।
बिलग्राम थाना क्षेत्र से संबंधित दो मुकदमों में अदालत ने आरोपियों की कोर्ट में हाजिरी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। लेकिन पुलिस ने वारंट की तामील नहीं कराई। सरकार बनाम असकरी के मुकदमे में कुल 26 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र भेजा गया था। जिनके विरुद्ध कोर्ट ने वारंट जारी किया था। पुलिस ने केवल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की। वहीं दूसरा मामला सरकार बनाम रियासत का रहा। इसमें पुलिस ने 43 आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र भेजा था। इस मामले में भी आरोपियों के विरुद्ध वारंट थाने भेजे गए थे, लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की। अदालत ने मामले में कोतवाल को कारण बताओ नोटिस जारी की है। अदालत ने आदेश दिया कि प्रभारी निरीक्षक नौ अगस्त तक आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। कोर्ट में हाजिर होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
बिलग्राम कोतवाल कोर्ट में तलब