{"_id":"5c2a588bbdec22571f2ed710","slug":"2-student-missing-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
Mon, 31 Dec 2018 11:27 PM IST
gaurav gaurav
हरदोई
हरदोई
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
छात्र मंजेश और अंकित की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
घर से स्कूल जाने के लिए निकले दो छात्र शनिवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिजन दो दिन से उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनका पता नहीं चल सका है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली के ग्राम धर्मापुर निवासी 11 वर्षीय मंजेश पुत्र राकेश और गांव का ही 14 वर्षीय अंकित पुत्र देवराज पड़ोस के ग्राम शर्मा स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। शनिवार सुबह दोनों स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों शाम तक वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने स्कूल पहुंच कर जानकारी की तो पता चला कि दोनों स्कूल पहुंचे ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के घर में जानकारी की, लेकिन दोनों बच्चों का पता नहीं चल सका है। सोमवार को धर्मापुर निवासी मंजेश के पिता राकेश ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल दीनानाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन