फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   जमीनी विवाद मे दो पक्षों में चटकी लाठियां

जमीनी विवाद मे दो पक्षों में चटकी लाठियां

Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद मे दो पक्षों में चटकी लाठियां
पानी लगाने के विवाद में दो पक्षों में चटकीं लाठियां
विज्ञापन

- महिला समेत नौ लोग हुए घायल, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कछौना।
कोतवाली क्षेत्र के गांव झरिहाई में मंगलवार को खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चले। इसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ग्राम झरिहाई निवासी रामप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका गांव निवासी रामवीर से एक खेेत को लेकर विवाद चल रहा है। ये न्यायालय मेें विचाराधीन है। मंगलवार सुबह वह पंपिंग सेट से खेत में पानी लगा रहा था। तभी वहां कुछ लोगों के साथ आए रामवीर ने उसे पानी लगाने से रोक दिया। रामवीर ने उसकी मशीन हटाकर खेत में अपनी मशीन लगा दी। विरोध करने पर रामवीर ने उसे, उसकी पत्नी रामपति व बेटी प्रियंका को पीट दिया। जिसमें वह तीनों घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से रामवीर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह पंपिंग सेट लेकर खेत पहुंचा तो वहां रामप्रकाश पहले से मशीन लगाए था। उसने विरोध किया तो रामप्रकाश व उसके साथ मौजूद लोगों ने मारपीट की। जिसमें वह और उसके परिवार के जगदीश, ब्रज किशोर, अवध किशोर, अजय किशोर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed