{"_id":"598b55944f1c1baf588b4625","slug":"191502303636-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 40 पुलिसकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 40 पुलिसकर्मी
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 40 पुलिसकर्मी
हरदोई। बरेली से आए मजिस्ट्रेट अपूर्व सिंह की अगुआई में बुधवार को स्पेशल बैच ने करना स्टेशन के पास करीब दर्जन भर ट्रेनों में चेकिंग की। इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक लोग बिना टिकट यात्रा करते धरे गए। इनमें उप्र पुलिस के 40 दरोगा और सिपाही भी शामिल हैं। 154 लोगों से मौके पर जुर्माना वसूला गया, जबकि 13 लोगों को स्टेशन पर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
बुधवार को बरेली से आए मजिस्ट्रेट अपूर्व सिंह ने जीआरपी व आरपीएफ के आधा सैकड़ा जवानों व 22 टिकट निरीक्षकों के साथ बैच बनाकर करना में ट्रेनों की चेकिंग की। करीब चार घंटे तक अभियान के दौरान किसान एक्सप्रेस, पंजाब मेल, सियालदाह एक्सप्रेस, राजरानी एक्सप्रेस, मुगलसराय व गुवाहाटी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 169 लोग बैच के हत्थे चढ़े।
इनमें किसान एक्सप्रेस में सवार उप्र पुलिस के 40 दरोगा व सिपाही भी शामिल हैं। बैच ने 154 लोगों से मौके पर ही करीब 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। जबकि जुर्माना न देने पर 13 लोगों को स्टेशन पर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इस मौके पर वासिद अली खान, मनमोहन श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, जयपाल सिंह, हरीप्रसाद तिवारी व मोहम्मद नासिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- करना में स्पेशल बैच ने की दर्जन भर ट्रेनों में चेकिंग
- बैच के हत्थे चढ़े बिना टिकट यात्रा करने वाले डेढ़ सैकड़ा लोग
अमर उजाला ब्यूरो