{"_id":"5cc1f31fbdec225ef8018a24","slug":"181556214559-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, राशन व गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, राशन व गृहस्थी का सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी के जहानीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के सलेमपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में गृहस्थी समेत घर में राशन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट आदि चलाकर आग पर काबू पाया।
सलेमपुर गांव निवासी संजय त्रिपाठी के घर में गुरुवार की दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से घर के बरामदे में पड़े फाइबर के शेड में आग लग गई।
घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने पूरे घर को अपनी जद में ले लिया। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई।
घर को आग की लपटों से घिरा देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पंपिंग सेट आदि चलाकर लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
पीड़ित संजय त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने से घर में रखा लगभग दस क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल सरसों, लकड़ी के तख्ते व त्रिपाल समेत गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई है।
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी राख
थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर गांव की घटना, ग्रामीणों ने बुझाई आग