फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Tue, 11 Jun 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटकता मिला युवक का शव
प्रतापनगर। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नया गांव देवरिया निवासी युवक ने रविवार देर रात घर से कुछ दूर पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

नया गांव देवरिया निवासी बबलू (30) पुत्र मूलचंद्र के घरवाले रविवार को सुरसा के ग्राम खजुरहरा निवासी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह परिजन वापस आए तो ग्रामीणों ने बबलू का शव पेड़ से गमछे के सहारे फांसी पर लटका होने की सूचना दी। ये सुनकर परिजनों मेें कोहराम मच गया। भाई गया प्रसाद ने बताया कि बबलू तीन भाइयों में छोटा था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। बताया कि बबलू की पत्नी शिवानी बच्चों के साथ मायके बहिपरा में आयोजित शादी में शामिल होने गई थी। बबलू घर में अकेला था। उसने फांसी क्यों लगाई, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि बबलू शराब का लती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed