{"_id":"5c28fde9bdec2256e27b865b","slug":"181546190313-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत छह के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम गदनापुर गांव निवासी अब्दुल रज्जाक ने बताया कि उसने बेटी आयशा का विवाह 2015 में कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी शाहिद पुत्र भन्ना के साथ किया था। बताया कि शादी के बाद से दामाद व उसके परिजन दहेज में पचास हजार रुपये व बाइक की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। अब्दुल रज्जाक के मुताबिक बेटी से पूरी बात पता चलने पर उन्होंने दामाद व उसके परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों पर कोई असर नहीं पड़ा। 10 दिन पहले पति शाहिद, ससुर भन्ना, जेठ शकूर, नंद राविया व साविया एवं नंदोई मुईन ने उसकी बेटी आयशा के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। तब से बेटी उसके साथ ही रह रही है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच की जा रही है।