{"_id":"5b2e8fcf4f1c1bfa6e8b9877","slug":"181529778127-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी के घर गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजी के घर गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोहापार में शादी में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव में ही स्थित बारात घर में पड़ा मिला। मृतक के ससुराल वालों ने भूमि के लिए हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जजनाई निवासी प्रमोद (40) पुत्र द्वारिका बड़े भाई चंद्रपाल की बेटी बिट्टी पत्नी विनीत के देवर विवेक की शादी में शामिल होने बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोहापार शुक्रवार को गया था। चंद्रपाल भी प्रमोद के साथ गया था। गोहापार के बारात घर में शुक्रवार दोपहर प्रमोद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चंद्रपाल की मानें तो प्रमोद शराब पीने का आदी था और ज्यादा शराब पीने के कारण शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उधर दूसरी ओर ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। बघौली पुलिस ने शनिवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रमोद की पत्नी नीलम की मौत छह वर्ष पहले हो गई थी। उसके तीन बच्चे अनुराग, आकाश और विकास हैं। नीलम की मौत के बाद से तीनों बच्चे अपने ननिहाल ग्राम कोर्रिया में रहते हैं। मृतक के ससुरालीजनो ने ढाई बीघा भूमि के लिए हत्या किए जाने की आशंका जताई है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- रोहापार के बारात घर में मिला शव
- ससुराल वालों ने हत्या की आशंका जताई