फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत

Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत
संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत
विज्ञापन

- मायके पक्ष के लोगों ने जलाकर मारने का लगाया आरोप
- पति समेत दो लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पाली (हरदोई)।
पचदेवरा इलाके में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। ससुरालीजनों ने इसे आत्महत्या बताया तो मायके पक्ष ने महिला को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ शाहाबाद रविंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के उबरीखेड़ा गांव निवासी शिवमंगल सिंह गांव में खेती किसानी करते हैं। उनके छ: बेटे हैं। इसमें से तीसरे नंबर के बेटे उमेश की शादी पिहानी के बूढ़ा गांव के मुन्ना सिंह की बेटी मीनू (22) से दो साल पहले की थी। उमेश और मीनू का एक साल का एक बेटा भी हैं। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शराबी किस्म का उमेश पत्नी को आए दिन मारता पीटता था। इधर उमेश के भाई कामेश की शादी भी तय हो गई। उसे दहेज के रूप में बुलेट मिली। यह बात उमेश को अखर गई। वह मीनू पर दबाब बनाने लगा कि उसे भी बुलेट चाहिए। उन्होंने उमेश को साफ साफ मना कर दिया। उमेश ने पत्नी मीनू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक एक दिन पहले ही उमेश का मीनू के साथ जमकर विवाद भी हुआ था। यहां तक कि उमेश ने मीनू की पिटाई तक कर दी थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे मीनू की आग से जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक मीनू के शरीर का महज 20 फीसदी हिस्सा ही जला था। जिस कमरे में आग लगाई उस कमरे में सब कुछ व्यवस्थित था। कमरे से केरोसिन व डीजल पेट्रोल की गंध भी नहीं आ रही थी।मामला कुछ संदिग्ध है। वहीं मीनू के ससुरालीजनों के मुताबिक घरेलू कलह से तंग आकर मीनू ने खुदकुशी की है। लेकिन मृतका के पिता ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। मुन्ना सिंह परिवारिक सदस्यों समेत जब उबरीखेड़ा गांव पहुंचे तो वह बेटी के शव को देखते ही विलख पड़े और आरोप लगाया कि उनकी बेटी को जिंदा जलाकर मार दिया गया हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी शाहाबाद रविंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर महेशपाल सिंह ने बताया कि पिता मुन्ना सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज के लिए मीनू को जिंदा जलाकर मार देने के आरोप में पति उमेश व सास यशोदा के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन


खाद्य विभाग के छापे से हड़कंप
पिहानी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा योगेश व एडी पांडेय की टीम ने नगर बस स्टैंड, कटराबाजार और चपरतला रोड पर छापेमारी की। टीम ने सचिन, अतीक, राजीव व सुलेमान की दुकान का निरीक्षण किया तथा राजीव व पंकज के यहां से दूध और आफताब के यहां से कोल्ड ड्रिंक का नमूना लिया है, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि टीम ने दुकानदारों को रंगीन और खुले पेय पदार्थ विक्रय नहीं करने व स्वच्छ जल से निर्मित बर्फ ही प्रयोग में लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed