फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   नशेबाज युवक ने अधेड़ का सिर फोड़ा

नशेबाज युवक ने अधेड़ का सिर फोड़ा

Thu, 23 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
नशेबाज युवक ने अधेड़ का सिर फोड़ा
हरदोई (ब्यूरो)। देहात कोतवाली क्षेत्र महोलिया शिवपार निवासी रामकुमार (56) गुरुवार को साइकिल से बाजार जाने के लिए निकला था। वह पड़ोसी के चबूतरे से साइकिल निकाल रहा था। पड़ोसी शराब के नशे में धुत था। उसने चबूतरे से साइकिल निकालने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चालू हो गया। विवाद बढ़ने पर नशेबाज युवक उसे गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज का विरोध करने पर युवक ने लाठी से राजकुमार पर हमला कर दिया। मारपीट में रामकुमार को काफी चोटें आईं। इस दौरान पड़ोस के लोग आ गए और बीच बचाव किया। पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायल को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कहा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed