फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   फांसी पर लटकता मिला मजदूर का शव

फांसी पर लटकता मिला मजदूर का शव

Fri, 22 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटकता मिला मजदूर का शव
बेहटागोकुल। थानाक्षेत्र के मवैया गांव में गुरुवार रात से लापता युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के ही एक बाग में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

मवैया निवासी अमित कुमार (24) पुत्र शिव मोहन मजदूरी करता था। गुरुवार रात 11 बजे वह घर से कहीं चला गया। परिजनों ने रात में उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह गांव में ही स्थित एक बाग में शौच के लिए गए ग्रामीणों ने अमित का शव फांसी पर पेड़ से लटकते देखा तो परिजनों को सूचना दी। थाने के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। उपनिरीक्षक ने बताया कि मृतक अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed