फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पुलिस के बड़ी चुनौती है छह और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी

पुलिस के बड़ी चुनौती है छह और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी

Sun, 03 Mar 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के बड़ी चुनौती है छह और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी
माधौगंज(हरदोई)। शाहजहांपुर से अपहृत मिठाई व्यापारी के पुत्र को अपहर्ताओं से मुठभेड़ के बाद सुरक्षित छुड़ाने के बावजूद पुलिस के सामने फरार छह अपहर्ताओं को पकड़ने की बड़ी चुनौती है। देर रात विपिन से हुई पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि कुल नौ अपहर्ता मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिन्नौर निवासी मिठाई व्यापारी खुशीराम के पुत्र विपिन (22) का अपहरण 21 फरवरी को शाहजहांपुर से हो गया था। मिठाई बनाने का ठेका दिलाने के नाम पर अपहर्ता विपिन को साथ ले गए थे। शनिवार शाम हरदोई और शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने माधौगंज थाना क्षेत्र के बढ़नवा के जंगलों में मुठभेड़ के बाद विपिन को छुड़ा लिया था। पुलिस की गोली से अपहर्ता धर्मपाल पुत्र मकरंद निवासी गहरपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर घायल हो गया था। उसके साथ ही उसके दो साथी जागेश्वर पुत्र चोखे लाल और अवधेश पुत्र जगदेव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। देर रात पुलिस ने विपिन से पूरी घटना को लेकर पूछताछ की तो पता चला कि विपिन को शनिवार को ही बढ़नवा के जंगलों में लाया गया था। सबसे चौंकाने वाली जानकारी यह है कि विपिन के अपहरण में नौ लोग शामिल थे लेकिन पुलिस इस बात को छिपाती ही रही। माधौगंज के थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि विपिन का अपहरण करने वाले युवक आपस में बातचीत कर रहे थे कि अगर शनिवार रात तक फिरौती के 50 लाख रुपये नहीं मिले तो विपिन को मार कर जंगल में ही डाल देंगे। विपिन के साथ कुछ बुरा होता उससे पहले ही पुलिस टीम ने जंगल घेरकर विपिन को सकुशल छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed