{"_id":"5b118f124f1c1b936e8b5f36","slug":"171527877394-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार को बंधक बनाकर मारापीटा, रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटेदार को बंधक बनाकर मारापीटा, रुपये छीने
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार को बंधक बनाकर पीटा, रुपये छीने
- पीड़ित की मां ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
पाली।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर चौराहे से गुरुवार शाम गेहूं बेचकर जा रहे कोटेदार को गांव के ही चार लोगों ने पकड़कर मारपीट की। उससे 18 हजार रुपये छीन लिए। कोटेदार की मां ने शुक्रवार को पुलिस को मामले में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मानपारा निवासी रानी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा रामजी गांव का कोटेदार है। गुरुवार शाम रामजी अनंगपुर चौराहे पर व्यापारी को गेहूं बेचकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में पहले से ही मौजूद गांव के ही तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक अन्य युवक के साथ उसके बेटे को पकड़ लिया। उसे पड़ोस के गांव ले गए। देर शाम कुछ लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद वह दूसरे बेटे श्याम जी के साथ मौके पर पहुंच गई। बताया कि वहां मिले एक आरोपी ने तमंचा दिखाकर उसे जानमाल की धमकी दी और उसके सामने ही बेटे राम जी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने रामजी से 18 हजार रुपये छीन लिए। रानी देवी ने बताया कि काफी मान मनौव्वल करने के बाद आरोपियों रामजी को छोड़ा। थानाध्यक्ष महेशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।