फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मध्यप्रदेश के वृद्ध की ट्रेन से गिरकर मौत

मध्यप्रदेश के वृद्ध की ट्रेन से गिरकर मौत

Fri, 08 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के वृद्ध की ट्रेन से गिरकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



हरदोई। गया जाते समय लापता वृद्ध की बुधवार शाम ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वृद्ध मध्यप्रदेश का निवासी था। बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव मिला। व्हाट्स ऐप पर परिजनों ने तीन दिन से लापता होने की सूचना डाली थी। पुलिस ने व्हाट्स ऐप नंबर पर परिजनों को सूचना दी। गुरुवार को यहां पहुंचे परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।


बघौली थाना क्षेत्र में कस्बे के पास से निकली रेलवे लाइन की तरफ पहुंचे ग्रामीणों को मध्यप्रदेश के अशोक नगर के बडेरा गांव निवासी जगन्नाथ (59) पुत्र दुर्जन का शव बुधवार शाम मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान नहीं होने पर शव को मुर्दाघर में रखवा दिया था।
विज्ञापन


गुरुवार क ो जगन्नाथ का दामाद ज्ञानचंद, बेटी आशा व परिवार के सदस्य बघौली थाना पहुंचे। बेटी ने शव की शिनाख्त की। ज्ञानचंद के अनुसार बीती चार सिंतबर को जगन्नाथ गांव निवासी खुशीलाल व खुमान के साथ गया जाने क ी बात कहकर निकला था। पांच सितंबर को जगन्नाथ ने बेटी को फ ोन कर साथियों से बिछड़ने की जानकारी दी थी। इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच आफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते ससुर के लापता होने क ी सूचना व्हाट्स ऐप ग्रुपों पर पोस्ट कर दी थी। बुधवार रात बघौली पुलिस ने फोन कर हादसे की सूचना दी थी। एसओ जटाशंकर सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी आरोप से इनकार किया है। कोई भी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed