{"_id":"5c339005bdec2256e90e17e4","slug":"161546883077-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता सराफा व्यवसायी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता सराफा व्यवसायी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। तीन दिन से लापता चल रहे अब्दुल्ला नगर निवासी सराफा व्यवसायी का अब तक पता नहीं चल सका है। जांच में जुटी पुलिस की माने तो व्यवसायी के मोबाइल की लास्ट लोकेशन अब्दुल्ला नगर के पास मिली है। कुछ लोगों ने शनिवार को उसे गांव के पास देखने की बात कही है। जिसको आधार बनाकर व्यवसायी को तलाश किया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला नगर निवासी दिलीप सोनी (45) पुत्र रामस्वरूप की राभा गांव में सराफा की दुकान है। शनिवार सुबह बेटे को दुकान पर छोड़ने के बाद वह कुछ जेवर लेकर वापस अब्दुल्ला नगर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। बेटे सूरज ने शनिवार शाम कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बेटे सूरज ने बताया कि शनिवार सुबह वह पिता के साथ दुकान गया था। दुकान पहुंचने पर पिता दिलीप ने एक झोले में कुछ जेवर रखे और अब्दुल्ला नगर में किसी ग्राहक को जेवर दिखाने की बात कह कर बाइक से चले गए। इसके बाद से उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। शनिवार दोपहर उसने पिता से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल भी बंद आया। इधर सराफा व्यवसायी के गुम होने की जानकारी मिलते ही पुलिस व्यवसायी की तलाश में जुट गई है। रविवार के बाद सोमवार को भी व्यवसायी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाल ने बताया कि व्यवसायी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
लापता सराफा व्यवसायी दिलीप के गुम होने के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताए जाने पर रविवार शाम कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने पुलिस बल के साथ अब्दुल्ला नगर के आसपास गन्ने के खेतों में वृहद स्तर पर सर्च आपरेशन चलाया, देर शाम तक चले तलाशी अभियान के दौरान भी व्यवसायी का पता नहीं चल सका है। कोतवाल ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।