फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   एटीएम बदल लेखपाल के खाते से निकाले 1 लाख 70 हजार रुपये

एटीएम बदल लेखपाल के खाते से निकाले 1 लाख 70 हजार रुपये

Sat, 06 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बदल लेखपाल के खाते से निकाले 1 लाख 70 हजार रुपये
संडीला। तहसील में तैनात लेखपाल का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित लेखपाल ने शनिवार को थाना दिवस में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील में तैनात लेखपाल जंगबहादुर सिंह ने थाना दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका खाता इंडियन बैंक की कस्बा स्थित शाखा में है। 7 सितंबर को उसने पीएनबी के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले थे। बताया कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसे इसकी जानकारी भी नहीं हुई। लेखपाल ने बताया कि इसके बाद उसके खाते से आरोपी युवक ने 7, 8, 9 व 10 सितंबर को 1 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। 17 सितंबर को वह रुपये निकालने बैंक गया तो उसे मामले की जानकारी हुई। उसने 17 सितंबर को ही एसडीएम, सीओ व कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला संज्ञान में आने पर तहसीलदार संजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने शनिवार दोपहर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed