{"_id":"5b8ec057867a5548733e32f6","slug":"161536082007-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरण सुनने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जागरण सुनने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांडी। जागरण सुनने के दौरान नहर किनारे गई किशोरी से गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। वह नहर किनारे बेहोश मिली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गांव में जागरण हो रहा था। परिवार के अन्य लोगों के साथ उसकी 17 वर्षीय बेटी भी रात में जागरण सुनने गई थी। लघुशंका के लिए वह कुछ दूरी पर नहर किनारे चली गई। जहां गांव के ही शिशुपाल ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। बेटी के काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसकी बेटी नहर किनारे बेहोश मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
किशोरी के साथ दुष्कर्म, नहर किनारे बेहोश मिली
- पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की