फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बाग की रखवाली कर रहे चौकीदार की हत्या

बाग की रखवाली कर रहे चौकीदार की हत्या

Tue, 18 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाग की रखवाली कर रहे चौकीदार की हत्या
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चक्कर रोड के निकट बाग की रखवाली कर रहे वृद्ध चौकीदार की रविवार रात हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव बाग में ही चारपाई पर खून से लथपथ मिला। मृतक के पुत्र ने गांव के युवक पर शराब के नशे में पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीतो निवासी अंबर (65) संडीला कस्बा निवासी प्रकाश पुत्र मैकूलाल के झाड़ीशाह बाबा की मजार के पीछे स्थित आम के बाग की चौकीदारी करता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बाग में चारपाई पर अंबर का शव देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने बाग मालिक प्रकाश को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मृतक का पुत्र संतोष भी घटनास्थल पर पहुंच गया। उसने बताया कि रविवार को संडीला के निरालानगर निवासी आकाश पुत्र राकेश से उसके पिता अंबर का झगड़ा हो गया था। आरोप लगाया कि रविवार रात आकाश शराब के नशे में पिता से अभद्रता कर रहा था और इसी बात पर विवाद हुआ। आकाश ने वजनदार वस्तु से प्रहार कर पिता अंबर की हत्या कर दी। संडीला कोतवाल जगदीश ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed