फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   वाणिज्यकर अधिवक्ता के बंद मकान से लाखों की चोरी

वाणिज्यकर अधिवक्ता के बंद मकान से लाखों की चोरी

Tue, 18 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्यकर अधिवक्ता के बंद मकान से लाखों की चोरी
सांडी। कस्बे में वाणिज्य कर अधिवक्ता के बंद मकान को रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया। ताले तोड़कर घर में घुसे चोर ढाई लाख रुपये और 10 लाख के जेवर चोरी चले गए।
विज्ञापन

सांडी कस्बे में मुख्य तिराहे पर सेल्स टैक्स में अधिवक्ता श्यामचरण राजपूत का मकान है। 15 जून को वह साढू़ मनोज कुमार वर्मा के घर कन्नौज परिवार सहित गए थे। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे श्यामचरण पत्नी मीनाक्षी और एक पुत्र व पुत्री के साथ घर लौटे। मेन गेट का ताला टूटा देख श्यामचरण के होश उड़ गए। वह दूसरी मंजिल स्थित कमरों में गए तो ताले टूटे पड़े थे। कमरों में जाकर देखा तो अलमारियां भी खुली थीं और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। श्यामचरण ने बताया कि अलमारी के लॉकर में रखी रिवाल्वर को चोरों ने छोड़ दिया, लेकिन 45 कारतूस चोरी कर ले गए। ढाई लाख रुपये और 10 लाख के जेवर चोरों ने पार कर दिए। घटना की सूचना पर सांडी के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed