{"_id":"5cf9535cbdec2207087157c1","slug":"15598436715-hardoi-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द से परेशान महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेट दर्द से परेशान महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में गुरुवार की सुबह पेट दर्द से परेशान महिला ने खेत पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र ग्राम फत्तेपुर निवासी चंद्रावती (45) पत्नी लालाराम काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान रहती थी। इलाज होने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। गुरुवार की अल सुबह चंद्रावती शौच के बहाने घर से निकल गई। उसने घर के पीछे खेत पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली।
आग से झुलसने पर उसने चीखना शुरू कर दिया। खेत से चीखने की आवाजें आने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई। जब तक आग बुझाई जाती वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां पर उपचार के दौरान उसे दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मृतका के मायके बिलग्राम के ग्राम नौमलिकपुर निवासी भाई गोविंद मौके पर आ गया। मृतका के भाई ने आरोप से इंकार कर पेट दर्द से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है।
मृतका के राहुल, जीतू, विमलेश, जितेंद्र चार बेटे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जानकारी करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पेट दर्द से परेशान महिला ने जान दी
माधौगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर की घटना
महिला ने खेत पर केरोसिन डालकर आग लगा ली