{"_id":"5cc20c59bdec22146805411f","slug":"151556221017-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर दिनदहाड़े महिला से 20 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर दिनदहाड़े महिला से 20 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
अतरौली की एसबीआई शाखा के सामने से दिनदहाड़े बदमाश एक बुजुर्ग महिला से 20 हजार रुपये लूट ले गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने भी बदमाशों का हुलिया पता करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रकम लुट जाने से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।
कस्बा छर्रा के मोहल्ला संजय नगर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी राजेंद्र कुमार शर्मा गुरुवार को अपनी बेटी के यहां खुर्जा जा रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अतरौली की एसबीआई शाखा के अपने बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाले।
रकम उन्होंने थैला में रख ली और बैंक के बाहर वह खुर्जा बस स्टैंड की ओर जाने के लिए टिर्री में बैठ ही रहीं थीं कि दो बाइक सवार बदमाश महिला से थैला छीनकर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। खास बात यह कि एसबीआई व पीएनबी शाखाएं बराबर पर हैं। यहां पुलिस भी मौजूद रहती है। दिनदहाड़े लूट होने से लोगों में दहशत है।