फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बस से उतरते वक्त टॉयर के नीचे आया छात्र, मौत

बस से उतरते वक्त टॉयर के नीचे आया छात्र, मौत

Sat, 20 Apr 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
बस से उतरते वक्त टॉयर के नीचे आया छात्र, मौत
माधौगंज। बस से उतरते वक्त बीए के छात्र की शर्ट खिड़की में फंस गई, कुछ दूर घिसटने के बाद छात्र बस के नीचे आ गया। उसकी मौके ही पर मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रुकनापुर निवासी मनजीत (20) पुत्र रघुवीर गंजमुरादाबाद स्थित महाविद्यालय में बीए का छात्र था। शुक्रवार को मनजीत प्रैक्टिकल देकर बस से वापस आ रहा था। गांव के सामने बस से उतरते समय उसकी शर्ट खिड़की में फंस गई। इस बीच ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी। मनजीत बस में फंसकर घिसटता चला गया। टायर के नीचे आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मनजीत दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। एसओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed