{"_id":"5c27bbbabdec2256d6424e9a","slug":"151546107834-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुक्रवार को ही तय हुई थी दीपक की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुक्रवार को ही तय हुई थी दीपक की शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां(हरदोई)। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सुल्तानपुर के पास हादसे में युवक की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ही युवक की शादी तय हुई थी।
उन्नाव जनपद के बंागरमऊ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी दीपक (19) पुत्र बेचेलाल शुक्रवार शाम बाइक से गंजमुरादाबाद निवासी मित्र के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने उसके घर जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदई बाबा के स्थान के पास उसकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। देर शाम पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पिता बेचेलाल ने बताया कि दीपक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। एक माह पूर्व ही दीपक दिल्ली से घर वापस आया था। शुक्रवार को ही उसकी शादी तय हुई थी। हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं।