{"_id":"5b955ed6867a557ecc326dd3","slug":"151536515798-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत, पति समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत, पति समेत चार पर रिपोर्ट
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत लूमामऊ के मजरा वछीठा में गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने जहर खाने से मौत की बात कही है। वहीं मायके वालों ने दहेज के लिए पिटाई करने और फिर जहर खिला देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सीतापुर जनपद के सिंधौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिकापुर निवासी दिलीप सिंह की पुत्री हेमा सिंह (25) का विवाह डेढ़ साल पहले संडीला कोतवाली क्षेत्र के वछीठा निवासी रामनरेश के पुत्र शिवशंकर से हुआ था। शिवशंकर खेती करता है। शनिवार रात संदिग्ध हालात में हेमा की मौत हो गई। दिलीप ने बताया कि हेमा के ससुर ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि हेमा ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और इससे उसकी मौत हो गई है। जब वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो शिवशंकर नहीं मिला।
दिलीप ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलीप का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही शिवशंकर बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। शिवशंकर, भाई शिवमोहन, रामनरेश के साथ सास ने पीटने के बाद हेमा को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि उसकी बेटी को तीन माह का गर्भ भी था। संडीला के प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि दिलीप सिंह की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत
पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट