{"_id":"59359e6c4f1c1b162b8b4576","slug":"14966862029-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहानी डकैती में पूर्व प्रधान सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिहानी डकैती में पूर्व प्रधान सहित तीन गिरफ्तार
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के दत्योनापुर गांव में पड़ी डकैती में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अभी फरार हैं। गैंग का सरगना सीतापुर जिले के ढकियां कलां गांव का प्रधान रह चुका है। वह डकैतियों में अपनी कार और लाइसेंस लाइफल भी ले जाता था। पुलिस ने बदमाशों के पास से कार, बाइक, लाइसेंसी रायफल, दो तमंचे, लूटे गए जेवर और नगदी बरामद की है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के दत्योनापुर गांव निवासी उमेश कुमार अवस्थी पुत्र रामसनेही के घर बदमाशों ने डकैती डाली थी। बदमाश नगदी-जेवर सहित ढाई लाख का माल ले गए थे। उमेश की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर छह टीमें खुलासे के लिए लगाई गई थी। एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने सोमवार को पुलिस लाइन में डकैती का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम और पिहानी कोतवाल ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया लेकिन तीन भागने मेें सफल रहे। पुलिस ने बदमाशों की मारुति जेन कार डीएल सीजे 0143 के अलावा बदमाशों के पास से एक लाइसेंसी रायफल, दो तमंचे, 40200 रुपये, एक मोबाइल, तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी हाथ फूल, एक साड़ी और एक पर्स बरामद की। बदमाशों की निशानदेही पर एक स्पलेंडर एनएक्सजी बाइक भी बरामद की गई। एसपी ने बताया कि बदमाश अंतरजनपदीय बदमाश हैं। वे वारदात को अंजाम देने के लिए कार और बाइक का इस्तेमाल करते थे। एसपी ने गिरफ्तार बदमाशों के नाम मुन्ना उर्फ टाइगर पुत्र सुल्तान निवासी गांव ढकिया कलां थाना पिसवां जिला सीतापुर, इस्माल पुत्र स्व. अन्नू निवासी कल्ल्ी थाना मिश्रिख जिला सीतापुर मूल निवास नयागांव भीमसेन थाना टडियावां हरदोई और अजयपाल पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम गलिवांपुर थाना पिसवां सीतापुर बताएं। बदमाश अलाउद्दीन पुत्र जमालुद्दीन कोतवाली ग्राम शाहपुर थाना पिहानी, सलीम खां उर्फ रिकमनी पुत्र लईक निवासी भोगियापुर कोतवाली पिहानी और हसीब पुत्र यूनुस निवासी शाहाबाद कोतवाली शाहाबाद भाग निकले। एसपी ने बताया कि सभी बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं। इन पर हरदोई, सीतापुर और खीरी में डकैती, लूट, चोरी और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि मुन्ना का राइफल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए लिखा जाएगा। बदमाशों ने शहर के नईम पुरवा में 22 फरवरी को हुई चोरी में करना भी कबूल किया है। पत्रकार वार्ता में एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर और एएसपी पूर्वी ज्ञानन्जय सिंह, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
- तीन आरोपी फरार, आरोपियों में तीन हरदोई और तीन सीतापुर निवासी
- सीतापुर जिले के ढकियां कलां का प्रधान भी रह चुका है एक आरोपी
- लाइसेंसी रायफल, दो तमंचे, नगदी और लूटे गए जेवर बरामद किए गए