फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   छात्रा को घर में बंधक बनाकर रसोइया ने युवक से कराया दुष्कर्म

छात्रा को घर में बंधक बनाकर रसोइया ने युवक से कराया दुष्कर्म

Sun, 04 Jun 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को घर में बंधक बनाकर रसोइया ने युवक से कराया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक और उसकी मददगार रसोइया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में शिकायतें सही मिलने पर बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीएसए डॉ. मशीहुज्जमा सिद्दीकी ने शनिवार को रसोइया को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

शाहाबाद कोतवाली में शनिवार को बीईओ मनोज बोस की तहरीर पर ब्लाक के एक विद्यालय की सहायक रसोइया धनदेवी बेलहइया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहरीर में बताया गया है कि रसोइया बालिकाओं के स्कूल में तैनात थी। मार्च 2017 में होली की छुट्टी पर स्कूल की एक छात्रा (16) को बहाने से रसोइया अपने घर ले गई थी। घर में एक युवक पहले से ही मौजूद था। छात्रा क ो बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया था। इस दौरान रसोइया ने छात्रा की वीडियो क्लिप भी बना ली थी। किसी को बताने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर छात्रा को धमकाया था। इसके चलते पीड़ित छात्रा ने किसी से घटना का जिक्र नहीं किया था। मई में स्कूल की छात्राएं लखनऊ गई थी। जहां पर एक संस्था ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम के बाद छात्रा ने स्कूल की एक शिक्षिका को आपबीती सुनाई थी। शिक्षिका ने हेल्प लाइन नंबर 1090 पर रसोइया के कृत्य की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच बीएसए को सौंपी गई थी। बीएसए की जांच में रसोइया के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें मिलीं। जांच में पता चला कि रसोइया छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर कई प्रकार के प्रलोभन भी देती थी। बीईओ की तहरीर पर पुलिस ने रसोइया और अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- शहाबाद कोतवाली क्षेत्र में मार्च 2017 में हुई थी छात्रा से दुष्कर्म की वारदात
- रसोइया ने बनाया था वीडियो क्लीप, सार्वजनिक करने की दी थी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed