फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बसपा नेता व साथी पर लूट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

बसपा नेता व साथी पर लूट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 May 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता व साथी पर लूट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
शाहाबाद। नगर में बलायकोट मोहल्ला स्थित पोलिंग बूथ पर सोमवार शाम मतदान के बाद विवाद और मारपीट के मामले में पीड़ित भाजपा नेता व सभासद की तहरीर पर पुलिस ने बसपा नेता व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार को लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद बलायकोट पोलिंग बूथ पर वोट प्रतिशत नोट करने पहुंचे सभासद व भाजपा नेता यदुवीर सिंह का नगर निवासी बसपा नेता पुतान खां से विवाद हो गया था। यदुवीर सिंह ने देर शाम कई भाजपाइयों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना का विरोध किया था। सभासद ने बसपा नेता और उनके साथी के खिलाफ मारपीट और सोने की चेन लूटने का आरोप लगा तहरीर दी। देर रात पुलिस ने बसपा नेता पुतान खां और साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed