{"_id":"5c5339acbdec22737148530a","slug":"141548958124-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले चार शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से गोकशी में प्रयोग होने वाले उपकरण, एक कार और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में गोकशी घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में 21 जनवरी की रात ग्राम तिकोनिया के पास अज्ञात लोगों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। धरपकड़ के लिए सर्विलांस टीम और बेनीगंज पुलिस टीम को लगाया गया था।
टीम ने गुुरुवार को बरगदिया करीम नगर मार्ग पर धरहरा पुल के पास चार लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों में मुजीब पुत्र अज्जू, मुस्तकीम पुत्र करीम उल्ला, वसी उल्ला पुत्र अब्दुला और शमी उल्ला पुत्र अब्दुल्ला सभी निवासी मोहल्ला लालपीर गोपामऊ टड़ियावां के है। उनके पास से एक कार, एक बाइक, गोकशी के उपकरण, एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किए है। चारों पर कई आपराधिक मामले दर्ज है और यह पेशेवर अपराधी हैं। इस मौके पर एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह सहित पुलिस टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
यह है आपराधिक इतिहास
हरदोई। एसपी ने बताया कि मुजीब पर जिले के कछौना, टड़ियावां और बेनीगंज में सात आपराधिक व गोकशी के मामले दर्ज है। वहीं मुस्तकीम पर टड़ियावां, लोनार व बेनीगंज में चार, वसी उल्ला पर बेनीगंज व टड़ियावां में तीन और शमी उल्ला पर दो मामले दर्ज है।