{"_id":"5c38d417bdec2273792f2c6a","slug":"141547228183-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा को अगवा कर गैंगरेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र की आशा ने कार सवारों पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आशा ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आशा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। तब से वह ननदोई के पास रह रही है। आरोप है कि वह 20 नवंबर को शाहाजहांपुर के जलालाबाद सीएचसी में गांव की एक महिला का प्रसव कराने गई थी। जहां से शाम को वह घर लौट रही थी। रास्ते में कार सवार चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर बनी झोपड़ी में ले गए। उसने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसको एक सप्ताह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है। एसओ जितेंद्रमोहन सरोज ने बताया महिला थाने नहीं आई। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी के निर्देश महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।