फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कर्ज की चिंता में युवक ने सल्फास खाकर दी जान

कर्ज की चिंता में युवक ने सल्फास खाकर दी जान

Wed, 10 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
कर्ज की चिंता में युवक ने सल्फास खाकर दी जान
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम घमोईया निवासी युवक ने पिता द्वारा लिया गया कर्ज चुकाने की चिंता में मंगलवार देर शाम घर में जहर खा लिया। जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम घमोईया निवासी शांतिलाल (30) पुत्र रामसागर के चचेरे बाबा बृजलाल ने बताया कि रामसागर ने भूमि विकास बैंक से 12 वर्ष पूर्व चालीस हजार रुपये कर्ज लिया था। रामसागर इसकी अदायगी नहीं कर पाया। कर्ज बढ़कर 80 हजार रुपये हो गया। एक वर्ष पूर्व रामसागर की मौत हो गई। कर्ज माफी को लेकर शांतिलाल को कोई जानकारी नहीं थी। इसे अदा करने की चिंता में मंगलवार रात उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। देर रात उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार में शांतिलाल की पत्नी आरती और तीन बच्चे हिमांशु, अंशु, छोटू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed