फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   विवाद में हवाई फायरिंग से भगदड़ मची

विवाद में हवाई फायरिंग से भगदड़ मची

Fri, 28 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विवाद में हवाई फायरिंग से भगदड़ मची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन में बुधवार को दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने युवक पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में ही युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।



शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन निवासी प्रमोद मिश्रा का पड़ोसी युवक से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगा। काफी देर तक हंगामा होने से मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच युवक घर से असलहा उठा लाया। उसने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से भगदड़ मच गई। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक को कोतवाली ले गई। कुछ ही देर में पीड़ित पक्ष के साथ युवक के परिजन कोतवाली पहुंच गए। यहां पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन



कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई थी। युवक असलहा लेकर आ गया था। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने रात में ही समझौता कर लिया।


विवाद में हवाई फायरिंग से भगदड़ मची
- शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू सिविल लाइन इलाके की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed