{"_id":"5b7c4fe342c792464a0c7f41","slug":"141534873571-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में लाठी डंडे चले,पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में लाठी डंडे चले,पांच घायल
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र में मवेशी बांधने के विवाद में दो भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए।
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम चेना में विश्राम (60) और उसके भाई राजेश (42) के बीच मंगलवार सुबह जानवर बांधने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों से विश्राम, राजेश, हरनाम, हंसराज और बलवीर घायल हो गए। घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी गई। पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गई। विश्राम की तरफ से हरनाम और राजेश के खिलाफ और राजेश की तहरीर पर विश्राम, हंसराम और बलवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बंटवारे के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल