फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   घर में घुसकर लड़कियों से लूटपाट

घर में घुसकर लड़कियों से लूटपाट

Thu, 10 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर लड़कियों से लूटपाट
घर में घुसकर युवतियों से की लूटपाट
विज्ञापन


मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुनोरापुर में घर में घुसे शातिर बदमाश ने तीन युवतियों को बंधक बनाकर लूटपाट और मारपीट की। घटना के बाद आरोपी गांव में एक रिश्तेदार के घर में छिप गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुनोरापुर निवासी अरविंद सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रक्षाबंधन पर वह पत्नी के साथ उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सादीपुर स्थित ससुराल गए थे। घर में एक शादीशुदा व दो छोटी बेटियां थीं। मंगलवार रात करीब दो बजे घर में एक युवक ने उनकी बेटियाें को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और सोने के जेवरात छीन लिए।
विज्ञापन


इस बीच शोरशराबा सुनकर आसपास रहने वाले मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी युवक गांव में ही अपने एक रिश्तेदार के घर भाग गया। इधर, ग्रामीणों की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह निवासी ग्राम कुरारी थाना माखी उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया। इधर, सुबह ससुराल से आए अरविंद ने आरोपी संदीप के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है, कुछ माह पूर्व आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर उन्नाव में सराफ के साथ लूट कर चुका है। उस मामले में आरोपी जेल भी जा चुका है। सामान बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

- पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गांव से गिरफ्तार
- पहले भी उन्नाव में लूट को अंजाम दे चुका है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed