फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चोरों ने तीन घरों व दो दुकानों से समेटा लाखों का सामान

चोरों ने तीन घरों व दो दुकानों से समेटा लाखों का सामान

Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने तीन घरों व दो दुकानों से समेटा लाखों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरावन। चोरों ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में दो दुकान और तीन घरों को शुक्रवार रात निशाना बनाया। सामान समेट कर भाग रहे चोरों की आहट पर जागे परिजनों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने तीन चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।

अतरौली थाना क्षेत्र का लोधौरा गांव शुक्रवार रात चोरों ने केशव की किराना की दुकान का ताला तोड़कर रिचार्ज कूपन, 2000 रुपये व सामान समेट लिया। इसके अलावा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार बाजपेयी के घर से एटीएम कार्ड, 4000 रुपये और एक जोड़ी पायल चोरी कर ली। सामान समेट कर भागने का प्रयास कर रहे चोरों की आहट मिलने पर सुरेंद्र जाग गए और शोर मचा दिया। ग्रामीण मदद के लिए पहुुंच गए। तब तक सुरेंद्र ने दो चोराें को सामान समेत दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। सुरेंद्र ने दोनों की पहचान सीतापुर के रामपुर थाना क्षेत्र के डेहुआ निवासी अतुल व अरुण के तौर पर की। सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अतुल, अरुण के अलावा डेहुआ निवासी गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर चोरी की अन्य वारदात में इसी थाना क्षेत्र के माझगांव निवासी महेश की बाडिल बाबा के पास स्थित किराना की दुकान का शटर तोड़कर रुपये व सामान समेट लिया। इसके अलावा थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर मजरा महगवा निवासी चन्द्रपाल, रामप्रताप और राम भजन के घरों के छत पर रखी सौर उर्जा की प्लेटें चोरी हो गईं। शनिवार को ग्रामीणों ने रायपुर निवासी जगरूप पर चोरी का आरोप लगाते हुए दबोच कर पुलिस को सौंपा है। एसओ दीनानाथ मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरी के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया गया है। चोरी का सामान बरामद किया गया है। पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- चोरोें ने तीन घरों व दो दुकानों से लाखों का सामान समेटा
- अतरौली थाना क्षेत्र के लोधौरा व माझगांव में हुई वारदात
- भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा, चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed