{"_id":"5c97cd91bdec22764d26ec0d","slug":"131553452433-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार मारकर युवक को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार मारकर युवक को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
संडीला। कस्बा चौराहे पर शनिवार रात सड़क किनारे दुकान पर खड़े युवक पर पुरानी रंजिश में दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली कछौना के गांव करौंदी खेड़ा मजरा बेरूवा निवासी लालू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका बेटा रूबील (22) शनिवार शाम चाचा शहाबू के साथ बाइक से लखनऊ जा रहा था। रात नौ बजे रूबील संडीला कस्बा चौराहे पर बाइक खड़ी कर दुकान पर नाश्ता करने लगा। इस बीच वहां आए संडीला के गांव दन्ना खेड़ा मजरा गोगावां उमराव निवासी सोनू व मोनू ने रूबील को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने रूबील के पेट में धारदार हथियार मार दिया और फरार हो गए। लालू ने बताया कि घटना के बाद बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रूबील को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि लालू की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।